Bahraich violence: कहां है मुख्य आरोपी सलमान, पकड़ा गया या भाग गया नेपाल? STF कर रही है तलाश
Bahraich violence news update today: बहराइच जनपद में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल और युवक की मौत के बाद माहौल गर्म है। बहराइच के महराजगंज कस्बे में गोली चलाने के मुख्य आरोपी सलमान को लेकर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।
पहले यह कहा जा रहा था कि आरोपी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम पता चला कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार है अभी तक उसे पकड़ा नहीं गया है। आरोपी की तलाश के लिए एसटीएफ की टीम लगाई गई है।

अब ऐसे में सवाल यह भी है कि आरोपी सलमान आखिर घटना के बाद से कहां फरार हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सलमान नेपाल भाग चुका है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए एटीएस की टीम भी लगाई गई है।
कहा यह भी जा रहा है कि एटीएस द्वारा नेपाल इंटेलिजेंस से संपर्क करने के बाद मंगलवार को अर्थात आज एटीएस की टीम आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के लिए नेपाल भी जा सकती है। इसके अलावा एसटीएफ और लोकल पुलिस आरोपी के स्थानीय स्तर पर तलाश कर रही है।
भारी फोर्स रात भर करती रही चक्रमण
रविवार देर शाम हुई घटना के बाद सोमवार को दोबारा माहौल गर्म हो गया था। सोमवार दोपहर में घटना से गुस्साए लोगों ने बाइक के शोरूम और निजी अस्पताल में आग लगा दिया था। इसके अलावा कई वाहनों को भी आगे के हवाले कर दिया गया था।
मामले को काबू में करने के लिए आसपास के 6 जनपदों से फोर्स बुलानी पड़ी। इसके अलावा 12 कंपनी पीएसी भी लगाई गई। एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश भी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक प्रयास के बाद हालात पर काबू पाया गया।
देर रात गृह सचिव संजीव गुप्ता भी बहराइच पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक करने के बाद पूरे मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और सपा से पूछताछ की। रात भर पुलिस और पीएसी के जवान हिंसा प्रभावित इलाकों में पेट्रोलिंग करते नजर आए। अभी भी हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में फोर्स मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications