Bahraich: बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई लड़की और बदनाम हो गया Tiger, जानिए क्या है पूरा मामला

बहराइच, 28 जुलाई: एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। तो वहीं, बेचारा टाइगर (बाघ) इस चक्कर में बदनाम हो गया। चलिए बताते क्या है यह पूरा मामला। दरअसल, यहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड (प्रेमी) के साथ फरार हो गए। लेकिन ग्रामीणों को लगा कि लड़की को टाइगर उठा ले गया।

 Bahraich: Girl run away boyfriend

यह पूरा मामला बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गांव निवासी 18 वर्षीय लड़की का काफी दिनों से उसी के गांव के रहने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में दोनों ने भागने का प्लान बनाया। अपने प्लान के मुताबिक, लड़की शनिवार की रात में पानी लेने के बहाने घर के बाहर गई और वहीं से अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

मगर उसकी मां और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की को टाइगर जंगल उठा ले गया है। ग्रामीणों और मां के इस बयान के बाद दूसरे थाने की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी डीएफओ अपनी पूरी टीम के साथ जंगलों में दो हाथियों के साथ कॉम्बिंग करने लगे। लेकिन दूसरे दिन शाम तक जब युवती का पता नहीं चला तो पुलिस का माथा ठनका और उन्होंने दूसरे एंगल से भी जांच शुरू की।

पुलिस ने गांव के दूसरे लोगों से लड़की के बारे में पूछताछ की। तभी उन्हें लड़की के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला और गायब हुए लड़के का मोबाइल नबर सर्विलांस पर लगा गया। इसके बाद तो मामले की पूरी गुत्थी सुलझ कर पुलिस के सामने आ गया। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को नानपारा कोतवाली क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रेमी समेत 3 लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया है और पुलिस ने प्रेमी समेत तीनों को जेल भेज दिया है।

वहीं, इस मामले पर जिले के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि लड़की के गायब होने में शामिल और बाघ का शिकार किए जाने की गलत सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+