देवर ने नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर होटल में भाभी से किया रेप, महिला ने सुनाई आपबीती
बागपत।
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने अपने देवर पर रेप करने करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि देवर ने उसे कोल्ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह नशे में आ गई। इसके बाद देवर ने एक होटल में उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने परिजनों संग थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता के परिजनों ने एसपी आवास का घेराव करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
देवर के साथ मायके से वापस लौट रही थी महिला
दरअसल, बागपत के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी मेरठ में हुई थी। महिला का का आरोप है कि पांच दिन पहले जब वह अपने मायके में थी, उसका देवर दानिश वहां आया। पूछने पर उसने किसी निजी काम से आने की बात कही। महिला ने उससे लौटते समय अपने साथ ससुराल ले जाने की बात कही। महिला ससुराल जाने के लिए उसके साथ गाड़ी में बैठ गई।

होटल में ले जाकर किया रेप
महिला के मुताबिक, देवर दानिश ने उसे कोल्ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह नशे में हो गई। इस दौरान उसका देवर उसे दो दिन तक गाड़ी में घुमाता रहा और फिर मुरादनगर एक होटल में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
महिला ने आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी आवास का घेराव भी किया। एएसपी बागपत अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और होटल की सीसीटीवी फुटेज के लिए टीम भेजी गई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications