जिपं अध्यक्ष चुनाव: RLD प्रत्याशी ममता किशोर राजस्थान में, फिर किस महिला प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा
जिपं अध्यक्ष चुनाव: RLD प्रत्याशी ममता किशोर राजस्थान में, फिर किस महिला प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा
बागपता, जून 29: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार 29 जून को सियासी खेल देखने को मिला है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन किसी महिला ने खुद को ममता किशोर बताते हुए नामांकन पत्र वापस ले लिया। ममता किशोर का नामांकन वापस लिए जाने की बात राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के नेताओं को चली तो खलबली मच गई। आरएलडी नेताओं का दावा है कि ममता बागपत में है ही नहीं, फिर नामांकन वापस कैसे लिया। उधर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी दिल्ली से बागपत के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, कलक्ट्रेट पर रालोद कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है।
Recommended Video

इस बीच रालोद प्रत्याशी ममता व उनके पति जयकिशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह खुद को राजस्थान के भरतपुर में होने का दावा कर रहे है। एक मिनट 12 सेकेंड के वायरल वीडियो में जयकिशोर ने कहा अगर उनका नामांकन रद्द होता है तो वह परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे। पूर्व विधायक का आरोप है कि प्रशासन ने फर्जी ममता बनवा कर ममता के नाम का नामांकन वापसी करवाया है। कलेक्ट्रेट पर हंगामा जारी है। इस दौरान सीओ अनुज मिश्रा के साथ रालोद नेताओं की नोकझोंक हो गई। रालोद नेता बोले कि लाठी खाएंगे जेल जाएंगे लेकिन लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे।
एडीएम अमित कुमार ने बताया कि एक महिला कलेक्ट्रेट आई थी और ममता नाम बताकर नामांकन वापस ले लिया। ममता किशोर का नामांकन वापस होने के बाद चुनाव मैदान में अब भाजपा की बबली देवी ही रह गई। तो वहीं, अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की बबली देवी निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। हालांकि, बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता और ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच गए हैं। उनकी मांग है कि फर्जी तरीके से लिया गया नामांकन वापस किया जाए, नहीं तो धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं किया जाएगा।
पहले भी हो चुका है उलटफेर
बता दें कि 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन से चंद घंटे पूर्व रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर भाजपा में शामिल हो गईं, लेकिन हैरानी तब हुई जब वो बीजेपी ज्वाइन करने के चंद घंटे बाद ही वह फिर से रालोद में शामिल हो गईं। इतना ही नहीं, ममता जयकिशोर ने आरएलडी के सिंबल पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष की यह सीट अनुसूचित जाति और महिला के लिए आरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications