दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का अपहरण, पुलिस के वर्दी में आए थे बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
Bagpat news, बागपत। यूपी के बागपत में दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्टर के अपहरण की वारदात से हड़कंप मच गया।अपहरण की वारदात को अंजाम स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दिया है, जो पुलिस की वर्दी में आये थे। पूरी वारदात हाइवे किनारे एक होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो किसी थाने की पुलिस की आशंका जताई है और खाकी में बदमाशों के होने के कारण आसपास के थानों से पता किया जा रहा है।

जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए
पूरी वारदात कोतवाली बागपत क्षेत्र के NH 709 दिल्ली यमुनोत्री की है, जहां ट्रांसपोर्टर साजिद हाइवे पर किसी काम के लिए आया था। इसी बीच एक स्कॉर्पियो में सवार आधा दर्जन कुछ युवक वहां पहुंचे, जिनमें कुछ लोग पुलिस की वर्दी में यानी खाकी वर्दी में थे और खुद को बागपत कोतवाली पुलिस बताकर साजिद को जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए।

होटल के सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इसकी सूचना किसी ने परिजनों को दी तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस से सम्पर्क किया तो उन्होंने ऐसी जानकारी होने से इनकार कर दिया, जिसके बाद परिजन और पुलिस ने हाइवे स्थित एक होटल का सीसीटीवी खंगाल, जिसमें वारदात कैद हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है और किसी भी क्रिमनल हिस्ट्री से इनकार किया है। वही, पुलिस अधिकारियों की मानें तो आसपास के जनपदों की पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है और आशंका जता रहे हैं कि कहीं किसी जनपद की पुलिस तो नहीं ले गई। फिलहाल, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications