बागपत: दो जुड़वां समेत 3 सगी बहनों का अपहरण, 3 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

बागपत। उत्तर प्रदेश महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बागपत जिले का है, जहां अहैड़ा गांव से चारा लेने गई दो जुड़वां समेत तीन सगी बहनों का अपहरण कर कर लिया गया। पीड़ित परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस तीनों बहनों की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों बहनों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि शीघ्र ही इन तीनों बहनों को बरामद कर लिया जाएगा।

three real sisters missing in baghpat

पशुओं के लिए चारा लेने गई थी तीनों बहनें

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम अहैड़ा गांव निवासी दो जुड़वां बहन अपनी छोटी बहन के साथ पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली थीं। काफी देर बाद भी तीनों बहनें घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन उनकी तलाश में​ निकले। काफी देर तलाश के बावजूद तीनों बहनों का कुछ पता नहीं चल सका। दोनों जुड़वां बहनों की उम्र करीब 20 वर्ष जबकि छोटी बहन की उम्र 17 वर्ष बताई जाती है। तीनों बहनों के नहीं मिलने पर परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे।

तीनों बहनों की बरामदगी के लिए गठित की गई टीमें

परिजनों ने मंगलवार की रात तीनों बेटियों के अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों बहनों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई। एसपी बागपत अभिषेक सिंह ने बताया कि दो जुड़वां सहित तीन बहनों के गायब होने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई है। तीनों के मोबाइल और उनके मित्रों के मोबाइल ट्रेस किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि जल्द ही इन तीनों बहनों को बरामद कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+