16 साल की लड़की को चाकू घोंपकर मारा, उसी के मकान में मिली लाश
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बडौत थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मकान में एक किशोरी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे किसी ने चाकू से गोदकर मारा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने किशोरी की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही वारदात की पड़ताल में जुट गई।
बागपत के एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि, अभी यह पता करना मुश्किल है कि किशोरी को किसने मारा। स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि, लड़की के परिजनों का कुछ रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा है। ऐसे में शक की सुई उधर जाती है। किशोरी की उम्र 16 साल थी। किशोरी का नाम सना था।
राजस्थान की रहने वाली विवाहिता की हरियाणा में हत्या, पिता ने ससुरालियों पर किया केस'
संवाददाता के मुताबिक, यह घटना बडौत कोतवाली के पट्टी चोधरान की है। किशोरी की लाश उसी के मकान में पड़ी मिली। हत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले को परिवारिक विवाद से जोड़कर चल रही है। घटना के बाद एसपी बागपत अजय कुमार भी मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।