भैंसा बघ्घी के सहारे यमुना पार कर रहा परिवार डूबा, 24 घंटे बाद मां की लाश बरामद, बेटी का नहीं चला पता

Uttar pradesh News in Hindi, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को यमुना नदी में हुए हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने लापता 2 में से एक शव बरामद कर लिया है। जबकि, दूसरे शव की तलाश की जा रही है। यहां कोतवाली क्षेत्र के काठा यमुना घाट पर एक ही परिवार के चार लोग उस वक्त बह गए थे, जब वे भैंसा-बघ्घी में सवार होकर यमुना नदी के पार वाले खेत पर जा रहे थे। तेज बहाव के चलते भैंसा-बघ्घी समेत सभी लोग नदी में डूब गए।

one Woman Missing After A Family Sunk In River In Baghpat

पता चलते ही आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने दो लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया था। मगर, परिवार की माँ और बेटी डूब गईं। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ एवं पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुट गईं। हालांकि, दो शवों में से एक शव ही 24 घंटे बाद बरामद हो सका। यह शव मां का था। जबकि, बेटी के बारे में एनडीआरएफ इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह का कहना है कि वे दूसरे शव को भी बरामद करने में जुटे हुए हैं।

एनडीआरएफ की टीम ने दावा किया है कि वह जल्द ही दूसरे शव को भी बरामद कर लेगी। बता दें कि, टीम ने यमुना में जो रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, वह बीती रात देर तक जारी रहा। आज यमुना नदी से ही मृतक राजबीरी का शव बरामद कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+