यूपी: घर में दलित लड़की को अकेला देखकर घुस गया दरिंदा, छेड़छाड़ के बाद मार दी गोली

Baghpat news, बागपत। यूपी के बागपत जिले में अभी भी दबंगों और मनचलों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रमाला थाना इलाके का है, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के ही एक दबंग युवक ने दलित युवती को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था और शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

man entered in the house and shoot girl

दरअसल मामला रमाला थाना इलाके का है। जहां बुढ़पुर गांव में रहने वाले दलित परिवार की युवती के साथ गांव का ही एक दबंग परिवार का युवक पीड़ित के साथ पिछले काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था और आज भी पीड़िता को अकेला पाकर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने युवती को गोली मारकर फरार हो गया है।

man entered in the house and shoot girl

सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर पीड़िता का उपचार किया जा रहा है। वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक दबंग परिवार से है और वो पिछले काफी समय से युवती से छेड़छाड़ कर रहा है ओर कई बार उससे दुष्कर्म करने का भी प्रायास कर चुका है और परिवार पर भी जानलेवा हमला किया है। पुलिस के अधिकारी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+