Maha Kumbh 2025: आपके घर तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा संगम का पवित्र जल और प्रसाद, बस डायल करें ये नंबर
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने वाली है। अभी से ही महाकुंभ की भीड़ दिखाई देनी शुरू हो गई है। ऐसे में काफी संख्या में भीड़ के आगमन को ध्यान में रखते हुए कुछ लोग इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग नहीं ले पाएंगे।
इसके अलावा कुछ लोगों को आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां भी हो सकती हैं। वे महाकुंभ में डुबकी लगाना चाहते हैं लेकिन परेशानियों के चलते ऐसा संभव नहीं हो सकता। ऐसे लोगों के लिए बागपत के एक समाजसेवी ने अनूठी पहल की है ताकि महाकुंभ का आशीर्वाद हर घर तक पहुंच सके।

इस पहल के तहत महाकुंभ का पवित्र जल और प्रसाद सीधे लोगों के घर तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए लोगों को 9013191919 पर कॉल करके पंजीकरण कराना होगा। इस अनूठी सेवा के लिए अब तक 25,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
बनाया है "KT Wing" नामक एक समूह
इस नेक कार्य के पीछे हैं कुलदीप त्यागी, खेकड़ा निवासी एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्होंने इस उद्देश्य के लिए "KT Wing" नामक एक समर्पित समूह बनाया है। त्यागी के अनुसार, उनकी टीम प्रयागराज से शुद्ध पवित्र जल को दूध टैंकरों में लाकर क्षेत्र के घरों में वितरित करेगी।
कुलदीप त्यागी द्वारा बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य उन लोगों तक महाकुंभ का आशीर्वाद पहुंचाना है, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण इसमें भाग नहीं ले सकते। सरकार ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए बसों और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, लेकिन फिर भी कई लोग इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने में असमर्थ हैं।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया है सामान्य
इस बारे में जानकारी देते हुए कपिल त्यागी ने बताया कि इसके लिए हम पिछले एक महीने से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए दिए गए मोबाइल नंबर को डायल करना होगा। इसके पहले हमने स्वयंसेवक और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मदद लिया था।
उन्होंने यह भी कहा कि बिजली एक महीने में अब तक 25000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जिनके भी माध्यम से बुकिंग कराई गई है उन्हीं के माध्यम से बुकिंग करने वाले व्यक्ति के घर जल और प्रसाद भिजवा दिया जाएगा।
रिपोर्ट: मनु देव उपाध्याय, बागपत












Click it and Unblock the Notifications