ऑनलाइन क्लास में छात्रों ने कहे अपशब्द, महिला टीचर ने स्कूल बुलाकर बेरहमी से की पिटाई

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला टीचर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला टीचर दो छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रही है। इस दौरान एक टीचर सामने बैठकर महिला टीचर को डंडे से पिटाई करने के लिए उकसा रहा है। इस दौरान वह टीचर की पिटाई करने का वीडियो भी बना रहा है, जो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्तिथ लक्ष्य पब्लिक स्कूल बताया जा रहा है। पुलिस अधिकरियों के मुताबिक, वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Recommended Video

    ऑनलाइन क्लास में छात्रों ने कहे अपशब्द, महिला टीचर ने स्कूल बुलाकर बेरहमी से की पिटाई
    lady teacher beats student in baghpat video goes viral

    छात्रों को क्यों बेरहमी से पीट रही है टीचर

    कोरोना संकट काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। आरोप है कि ऑनलाइन क्लास के दौरान स्टूडेंट्स ने महिला टीचर को अपशब्द कहे थे। यही नहीं आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे। इस बात से नाराज महिला टीचर ने दोनों छात्रों को स्कूल बुलाया। यहां उनकी डंडे से बेरहमी से पिटाई की। फिलहाल पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    मैडम बातें नहीं करनी, दोनों सामने हैं सूतो...

    महिला टीचर को बच्चों को पीटने के लिए उकसाने वाला शख्स छात्रों से कहता है, तुम्हारी कंप्लेन नहीं की शुक्र मनाओ, तुम सालों...। मैडम बातें नहीं करनी, दोनों सामने हैं सूतो...। इतना सुनते ही महिला टीचर बच्चों को डंडे से पीटने लगती है। बताया जा रहा है कि टीचर ने पहले छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद छात्रों को स्कूल में बुलाकर मैनेजमेंट के सामने जमकर पीटा गया। इस मामले में डिप्टी एसपी ओमपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस वीडियो की जांच में पुलिस जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+