हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: युवक ने अपने खून से लिखा पोस्टर, पीएम मोदी से की ये मांग
बागपत।
हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और हत्या को लेकर हर कोई गुस्से में है। यूपी के बागपत में एक युवक ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए खून से पोस्टर लिखकर पीएम मोदी से सख्त कानून बनाने की मांग की है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
आरोपियों के गुप्तांग काटने का कानून बनाने की मांग
दरअसल, बड़ौत कस्बे की नेहरू मूर्ति पर विजय हिंदुस्तानी नाम के युवक ने प्रदर्शन किया। युवक ने अपने खून से एक पोस्टर लिखा और जिसमे उसने दुष्कर्मियों के लिए गुप्तांग काटने का कानून बनाने की मांग की है। विजय हिंदुस्तानी नाम के इस युवक का ये विरोध हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर है।

सरकार को जगाने के लिए लिख रहा खून से पोस्टर
युवक ने कहा कि जब तक ऐसे लोगों को आंख फोड़कर और हाथ तोड़कर सड़क पर नहीं बैठाया जाएगा या इनका गुप्तांग काटने का कानून नहीं बनेगा तब तक ये घटनाएं रोकना मुश्किल है। यही नहीं युवक के मुताबिक, सरकार सो रही है और सरकार को जगाने के लिए अपने खून से पोस्टर लिख रहा है।

बेटियों के लिए उठाई आवाज
बता दें, इससे पहले भी विजय हिंदुस्तानी नाम के इस युवक के पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम अपनी पीठ पर गुदवा लिए थे और सरकार से बदला लेने की बात कही थी, जिसको लेकर इसकी देशभक्ति सुर्खियों में रही थी। इस बार युवक ने बेटियों के लिए आवाज उठाई है।












Click it and Unblock the Notifications