बागपत: शादी से लौट रहे 2 सगे भाइयों सहित 4 दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में थाना रमाला क्षेत्र के NH-709 बी पर नशे और रफ़्तार के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाइयों सहित 4 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। सभी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो शादी समारोह से वासस लौट रहे थे।

Recommended Video

    बागपत: शादी से लौट रहे 2 सगे भाइयों सहित 4 दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
    four people lost life in road accident in baghpat

    दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुआ हादसा

    दरअसल, मामला रमाला क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुआ। आई-20 कार में सवार 5 लोग शामली जनपद से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार रमाला के पास पहुंची तो तेज रफ्तार स्पीड से आई कार हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार 2 सगे भाइयों धर्मेंद्र व प्रवीण सहित 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है सभी मृतक दिल्ली के महरौली के रहने वाले थे। सभी ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया।

    लखनऊ में सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत

    लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर 9 के पास बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर की मौत बाद उनके पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में रखा गया। यहां पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया और शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सेल्यूट कर आखिरी विदाई दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+