'कमल को वोट दो, वरना लक्ष्मी जी उससे रूठ जाएंगी', बागपत में बोले सांसद Satya Pal Singh
BJP MP Satya Pal Singh: 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ-साथ पार्टी नेताओं ने भी जनता को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। हाल ही में बागपत (Baghpat) से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह का एक बयान सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, सांसद सत्यपाल सिंह ने मंच से कमल के फूल पर वोट देने की अपील करते हुए कहा, 'कमल को वोट दो, वरना लक्ष्मी जी नाराज हो जाएंगी। बता दें कि बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह बड़ौत में लाभार्थियों सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने शास्त्रों का भी हवाला देते हुए कहा कि लक्ष्मी जी का आसन कमल का फूल हैं, जिसकों घर मे लक्ष्मी चाहिए तो घरों में कमल रखना ही होगा। इसलिए, आगामी लोकसभा चुनाव में कमल का बटन तो दबाना ही पड़ेगा और जो कमल के साथ नहीं होगा लक्ष्मी जी उससे रूठ जाएगी।
इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने ये भी कहा कि ये मैं नहीं कह रहा हूं, इस देश के शास्त्र कह रहे हैं। कहा कि लक्ष्मी को ना गाड़ी चाहिए, ना कार चाहिए और ना ही साइकल। लक्ष्मी जी को सिर्फ कमल का फूल चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 वर्ष की उपलब्धिया भी गिनाई।
सांसद ने कहा कि 9 सालों में जो गरीब मजदूरों को सम्मान मिल है, वह बीते 70 सालों में नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर बीजेपी के कुनबे को बढ़ाने का काम करना होगा। बता दें, सत्यपाल सिंह बागपत लोकसभा सीट लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। सबसे पहले इस सीट पर वे 2014 में सांसद बने थे। वहीं, दूसरी बार वे 2019 में चुनाव जीते थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications