Azamgarh News: महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो वायरल, सक्रिय हुई पुलिस, चार आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस द्वारा तत्काल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में आने जो भी आरोपी का नाम सामने आएगा उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

video-of-beating-of-female-village-head-goes-viral-in-azamgarh-up

दरअसल, यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत रसूलपुर नवका पूरा गांव की है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी का उनके पाटीदारों से भूमिका लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षियों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी।

लाठी-डंडे से पिटाई करते समय ग्राम प्रधान अर्धनग्न हो गई उसके बावजूद भी मारपीट करने वाले लोग नहीं रुके। इस दौरान वहां पास में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके अलावा घटना में शामिल चार आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि यह पूरा मामला मात्र 2 फुट जमीन का है। मात्र 2 फुट जमीन के लिए प्रधान का उनके पाटीदारों के बीच काफी समय से विवाद चला रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी कहासुनी हुई थी उसके बाद लोगों ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+