UP Politics: आजमगढ़ पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला हमला, मुख्तार अंसारी को बताया सपा की बीमारी

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी सपा की बीमारी है जबकि भाजपा पूरी तरह स्वस्थ है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जहां सपा जाएगी वहां बीजेपी जीतेगी। इस लोकसभा चुनाव में हम उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीत रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा सोशल मीडिया विंग के कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने चले गए।

up-politics-keshav-prasad-maurya-said-samajwadi-ko-mukhtar-ansari-ki-bimari-hai

दरअसल, रविवार को आजमगढ़ में भाजपा सोशल मीडिया विंग को चुनाव का मंत्र देने का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान में उतरे।

पुलिस लाइन मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां पर मीडिया कर्मियों द्वारा मुख्तार अंसारी के घर अखिलेश यादव के जाने को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं कौन होता हूं उन्हें बताने वाला कि वह कहां जाएं और कहां ना जाएं। उन्होंने कहा कि रही बात मुख्तार अंसारी की तो यह सपा की बीमारी है। भाजपा पूरी तरह स्वस्थ है। इसके पहले भी केशव प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव पर कई बयान दे चुके हैं

चालक ने बढ़ाई गाड़ी तो भड़क गए डिप्टी सीएम
आजमगढ़ पुलिस लाइन में मीडिया कर्मी और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही आगे बढ़े इसी दौरान गाड़ी का चालक गाड़ी को आगे बढ़ा लिया। गाड़ी आगे बढ़ाए जाने के बाद केशव प्रसाद मौर्य भड़क गए। उन्होंने गाड़ी का गेट खुला और चालक से पूछा कि कितने दिन से गाड़ी चला रहे हो। हालांकि उसके बाद गाड़ी में बैठकर वह कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान कर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+