UP News: विदेश कमाने गए शख्स की मौत, दो महीने बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार, जानें क्या है पूरा मामला
UP Azamgarh News: खाड़ी देश में पैसा कमाने के लिए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गए एक व्यक्ति की करीब 2 महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद 2 महीना बीत गया लेकिन अभी तक मृतक का शव उसके गांव नहीं आया है। जिसके चलते परिजन परेशान हैं।
मृतक के बेटे धर्मवीर का कहना है कि उसने इसके लिए विदेश मंत्रालय से लगायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति को भी पत्र भेज चुका है। पत्र भेजने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और उनके पिता का शव सऊदी अरब से नहीं आया। उसने आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज सांसद संगीता आजाद के पैड पर भी लिखवा कर पत्र भेजने की बात कही।

पिता का शव न आने के चलते अब पुनः धर्मवीर ने जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर पिता का शव सऊदी अरब से आजमगढ़ मंगाने की मांग की है। उसका कहना है कि जब तक उसके पिता का शव उसके घर नहीं आ जाता और वह अंतिम संस्कार नहीं कर लेता तब तक वह चैन से नहीं बैठेगा।
दरअसल, आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील अंतर्गत कोतवालीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय भरत राम रोजी-रोटी के लिए करीब छह साल पहले सऊदी अरब गए थे। सऊदी अरब में वे एक कंपनी में काम कर रहे थे इसी दौरान 24 अक्टूबर 2023 को 2000 हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
भरत राम की मौत हो जाने के बाद कंपनी के लोगों द्वारा फोन करके भरत राम के परिवार वालों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद भरत राम के घर में मातम पसर गया। उसके बाद मृतक के बेटे धर्मवीर और सुशील द्वारा अपने पिता का शव मंगाने के लिए कंपनी के लोगों से बात की गई तो शव भेजने के लिए वे राजी नहीं हुए।
धर्मवीर द्वारा बताया गया की कंपनी के लोगों से बात की जाती है तो उनके द्वारा अलग-अलग डिमांड किया जाता है। भरत की मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी संगीता और माता प्रभावती देवी भरत के भाई हंसराज और बेटे धर्मवीर सुशील सहित पूरे परिवार के लोगों का कहना है कि भरत का शव सरकार किसी तरह उन्हें सौंप दे जिससे अंतिम क्रिया की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications