आजमगढ़: JAM के बहाने अमित शाह का अखिलेश पर निशाना, जानिए क्या कहा?

लखनऊ, 13 नवंबर: उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इस बीच शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी और योगी सरकार की ओर किए जा रहे विकास कार्यों को गिनवाया तो पूर्व सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में अमित शाह ने कहा कि जिस आजमगढ़ को दुनिया भर में सपा शासन के अंदर कट्टरवादी सोच और आतंकवाद के पनाहगार के रूप में जाना जाता था, उसी भूमि पर आज मां सरस्वती का धाम बनाने का काम हो रहा है।

Amit Shah in Azamgarh

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी एक JAM लाए हैं, जिससे भ्रष्टाचार विहीन खरीद हो सके। JAM का अर्थ है J- जन धन बैंक खाते, A- आधार कार्ड और M- हर आदमी को मोबाइल। और समाजवादी पार्टी भी JAM लाई है और उसका अर्थ है J - जिन्ना, A- आजम खान और M- मुख्तार है। ये लोग उत्तर प्रदेश का भला नहीं कर सकते। जैसे ही चुनाव नजदीक आने लगे है अखिलेश को जिन्ना बहुत महान लगने लगे हैं।

Recommended Video

    CM Yogi Azamgarh: Azamgarh University का शिलान्यास कर Mulayam-Akhilesh पर बरसे योगी | वनइंडिया हिंदी

    शाह ने अपने भाषण में कहा कि पहले आजमगढ़ में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय नहीं मिलता था। आज योगी सरकार ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है। आजमगढ़ इसका उदाहरण है। कैराना से लोग पलायन कर रहे थे। बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। अब यहां कानून का राज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+