UP News: आज़मगढ़ में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पिछले महीने दिया था घटना को अंजाम
UP News: आजमगढ़ जनपद पिछले माह लकड़ी कारोबारी पर हमला करने वाले दो आरोपियों को गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के चलते दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाने के मिर्जाआदमपुर में किराए के मकान में रहने वाले अयजुल इस्लाम नामक लकड़ी कारोबारी को 14 नवंबर को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने गोली मारी थी। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले थे।

मामले में घायल आयाजुल इस्लाम के भाई जियाउल इस्लाम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास यादव, मोनू यादव, शैलेश यादव और शमशाद यादव तथा सर्वेश यादव नमक अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच गुरुवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त बाइक पर सवार होकर बसही की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा रास्ते में घेरेबंदी की गई।
थोड़ी ही देर बाद बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा दोनों को रोकने का इशारा किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायर कर दिए। इस दौरान पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी उसके बाद दोनों गिर गए।
गिरने के बाद पुलिस द्वारा दोनों को पड़कर तलाशी दी गई तो उनके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों द्वारा 14 नवंबर को गोली मार कर लूटपाट करने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी गई। आजमगढ़ जिले के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल द्वारा बताया गया कि घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के साथियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications