Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अक्षरा, आम्रपाली समेत ये सिनेस्टार निरहुआ के पक्ष में Azamgarh में करेंगे रोड शो, अपर्णा भी रहेंगी मौजूद

Azamgarh Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में रोड शो होगा। कहा जा रहा है कि इस रोड शो में भोजपुरी के एक्टर-एक्ट्रेस के साथ ही अपर्णा यादव भी शामिल होंगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस रोड शो में शामिल होंगे। अंतिम दिन होने के चलते भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस लोकसभा सीट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ को जीताने के लिए पूरी ताकत झाेंक दिए हैं।

these-cinestars-including-akshara-amrapali-will-do-a-road-show-in-azamgarh-in-favor-of-nirahua

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा रोड शो: बताया जा रहा है कि दिनेश लाल निरहुआ के पक्ष में यह रोड शो दोपहर 2:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय से प्रारंभ होगा। उसके बाद नरौली सिविल लाइन से होते हुए अग्रसेन चौराहा, पुरानी कोतवाली, तकिया पहाड़पुर हर्रा की चुंगी से होते हुए हाफिजपुर चौराहे तक जाएगा।

अक्षरा सिंह, आम्रपाली और यह स्टार होंगे शामिल: बताया जा रहा है कि इस रोड शो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे के अलावा भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडेय और अरविंद अकेला कल्लू भी शामिल होंगे। इसके अलावा छोटे बड़े कई अन्य कलाकार भी मौजूद रहेंगे।

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है ऐसे में 23 मई अर्थात गुरुवार शाम को आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दिन होने के चलते सभी दलों के नेता अपने-अपने पक्ष में वोटरों को साधने के लिए लगे हुए हैं।

लड़ाई होगी काफी दिलचस्प: साल 2022 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान यहां से समाजवादी पार्टी द्वारा धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा फिल्म अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया गया था।

उपचुनाव में दिनेश लाल यादव के आगे धर्मेंद्र यादव चुनाव हार गए थे। आजमगढ़ मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है बावजूद इसके धर्मेंद्र चुनाव हार गए। ऐसे में इस बार समाजवादी पार्टी भी इस लोकसभा सीट को प्रतिष्ठा बना चुकी है।

इस बार भी समाजवादी पार्टी द्वारा धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है तो दूसरी तरफ भाजपा से दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव लड़ रहे हैं। दिनेश लाल के समर्थन में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

वहीं धर्मेंद्र यादव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल यादव जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस सीट पर भी लड़ाई काफी दिलचस्प है। अब 4 जून को देखना होगा कि परिणाम किसके पक्ष में आता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+