आजमगढ़ महोत्सव में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ी, फेंके गए जूते-चप्पल
Akshara Singh program at Azamgarh Mohotsav: आजमगढ़ जिले में रविवार रात फिल्म अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंकने लगी।
मंच पर मौजूद अभिनेत्री अक्षरा सिंह लोगों से शांत रहने की अपील की लेकिन दर्शक नहीं मानें। बताया जा रहा है कि शोर-शराबा और हंगामा बढ़ने के चलते अक्षरा सिंह अपना गाना बीच में छोड़कर स्टेज से उतर गईं। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

करीब आधे घंटे बाद जब भीड़ को काबू किया गया उसके बाद अक्षरा सिंह दोबारा स्टेज पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि रविवार को आजमगढ़ महोत्सव कार्यक्रम में करीब 20 हजार से भी अधिक दर्शक शामिल हुए थे। भीड़ अधिक होने के चलते लोग बेकाबू हो गए।
18 सितंबर से चल रहा था कार्यक्रम
दरअसल, आजमगढ़ जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 18 सितंबर से आजमगढ़ महोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। बीते 5 दिन से चल रहे कार्यक्रम में आजमगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन फिल्म अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह का कार्यक्रम था।

अक्षरा सिंह को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। रात करीब 9:00 बजे अक्षरा सिंह स्टेज पर पहुंचीं। अक्षरा सिंह के स्टेज पर पहुंचते ही मौजूद दर्शक हूटिंग करने लगे। हूटिंग के चलते भीड़ में शामिल लोग असहज महसूस किए और फिर स्टेज की तरफ बढ़ने लगे।
स्टेज पर अक्षरा सिंह ने जैसे ही 'बड़ा निक लागेला... बलम जी के बोलिया' भोजपुरी गाने से अपनी प्रस्तुति शुरू की इसी दौरान लोग बैरिकेडिंग तोड़ डाले। बैरिकेटिंग तोड़कर लोग स्टेज की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान लोग जूते चप्पल और पानी की बोतल फेंकने लगे।
सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भीड़ को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर लोगों को काफी देर तक शांत करने के बाद अक्षरा सिंह की स्टेज से नीचे उतर गईं। इस बीच भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली।
पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग
भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। उसके बाद जो लोग बचे उन्हें बैठाया गया। कार्यक्रम में करीब आधे घंटे तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। माहौल शांत होने के बाद अक्षरा सिंह दोबारा स्टेज पर पहुंची और कार्यक्रम शुरू हुआ।
वहीं आजमगढ़ पुलिस द्वारा एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए बताया गया कि "दिनांक 22.09.2024 को आजमगढ़ महोत्सव के समापन के दिन भोजपुरी फिल्म नायिका अक्षरा सिंह का कार्यक्रम था। जिसे ड्यूटी मे लगे पुलिस कर्मियों द्वारा व्यवस्थित एवं सकुशल कार्यक्रम कराया गया। भोजपुरी फिल्म नायिका अक्षरा सिंह मंच छोडकर चली गयी और आधे घंटे बाद वापस आयी, गलत एवं भ्रामक है।"












Click it and Unblock the Notifications