आजमगढ़ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

आजमगढ़ में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- गरीबों के खिलाफ है यह सरकार

Google Oneindia News

आजमगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को आजमगढ़ के बिलरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुई महिलाओं से मिलने पहुंची। बीते दिनों इन महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया था। प्रियंका ने लाउड स्पीकर से प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और सीएए को संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी के साथ गलत किया गया है। हमें इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।

priyanka gandhi attacks on bjp over caa and nrc in azamgarh

प्रियंका का भाजपा पर हमला

प्रियंका ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से गरीब लोगों के खिलाफ है, जिन लोगों पर अत्याचार हुआ है और जो लोग जेल में बंद हैं उनको न्याय दिलाने की कोशिश हर संभव की जाएगी। बता दें, महिलाओं से बातचीत के दौरान आपबीती बताते हुए एक प्रदर्शनकारी की बच्ची रोने लगी तो प्रियंका ने उसे चॉकलेट देकर मनाया।

5 फरवरी से महिलाओं ने शुरू किया था धरना

बता दें, बिलरियागंज कस्बे में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में 5 फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। पुलिस ने महिलाओं को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए थे। प्रदर्शनकारियों की तरफ से भी पुलिस पर पथराव किया गया था। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। पुलिस ने 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

CAA: आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, जेल में बंद किए गए प्रदर्शनकारियों से करेंगी मुलाकात CAA: आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, जेल में बंद किए गए प्रदर्शनकारियों से करेंगी मुलाकात

Comments
English summary
priyanka gandhi attacks on bjp over caa and nrc in azamgarh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X