चाइनीज रेस्टोरेंट के नौकर को दिल दे बैठी मालिक की पत्नी, पति बच्चे को छोड़कर हुई फरार

आजमगढ़, 02 अगस्त: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नेपाली मूल के एक शख्स को अपने चाइनीज रेस्टोरेंट में साफ-सफाई के लिए नौकर रखना बहुत भारी पड़ गया। वही नौकर उसकी बीवी को लेकर फरार हो गया। महिला भी नेपाली है। वह अपना छोटा बच्चा भी छोड़कर नौकर के साथ चली गई है। इधर, पति लगातार पुलिस से बीवी की तलाश के लिए गुहार लगा रहा है। पीड़ित इसे लव जेहाद से जुड़ा हुआ मामला भी बता रहा है। इस वजह से उसने बीजेपी कार्यालय में भी मदद मांगी है।

मालिक की पत्नी को लेकर फरार हुआ नौकर

मालिक की पत्नी को लेकर फरार हुआ नौकर

मामला निजामाबाद क्षेत्र का हैं। यहां नेपाली मूल की महिला को लेकर एक नौकर फरार हो गया। नेपाल राष्ट्र के पर्वत बागलाम मलाज के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि वह निजामाबाद में परिवार के साथ वह रहते था। उसका रानी की सराय और निजामाबाद में रेस्टोरेंट भी है। शख्स ने बताया कि उसका रेस्टोरेंट निजामाबाद में चाइनीज रेस्‍टोरेंट के नाम से था। दुकान पर साफ सफाई के लिए उसने अरमान पुत्र इरफान ग्राम सीधा सुल्तानपुर थाना सरायमीर को रखा था।

एक लाख रुपए कैश और गोल्ड भी लेकर गई महिला

एक लाख रुपए कैश और गोल्ड भी लेकर गई महिला

शख्स के मुताबिक, बीते दिनों दुकान का नौकर अरमान पत्नी को लेकर फरार हो गया। साथ में एक लाख रुपया कैश और पांच थान सोना भी ले गया। सुबह जब वह सोकर उठा तो पत्नी घर नहीं थी। उसने पत्नी को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। नौकर भी उसी दिन से गायब है। उसका फोन भी स्विच ऑफ है। शख्स ने बताया कि उसने हर जगह पत्नी की तलाश की, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी वह नहीं मिली। परेशान होकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने थाना निजामाबाद पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा कि नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

महिला अपने छोटे बच्चे को भी छोड़ गई

महिला अपने छोटे बच्चे को भी छोड़ गई

लव जेहाद से जुड़ा मामला होने की वजह से पीड़‍ित ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत करने के साथ ही मदद मांगी। बीजेपी नेताओं की ओर से पुलिस से पूछताछ करते हुए मदद की अपील की गई है। बता दें, महिला भी नेपाली मूल की है। उसका छोटा बच्चा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+