गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखी शादीशुदा बेटी, मां-बहन ने आधी रात में दी खौफनाक सजा
आजमगढ़। लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता को उसकी मां और छोटे बहन ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में शामिल मां और छोटी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी मां-बेटी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी जिले के ही बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का पति खाड़ी देश में नौकरी करता है और वह अपने मायके में ही रहती है। बताया जा रहा है कि महिला का मायके में ही किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर अपने प्रेमी से फोन पर बात करती और बच्चों को छोड़कर उसके साथ घूमते निकल जाती थी। महिला की मां और उसकी बहन इसका विरोध करती थी।

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा
महिला के अवैध संबंधों की वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात भी इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ और मां और बहन ने धारदार हथियार से महिला के सिर पर हमला कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मां और बहन ने महिला को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी वजह से झगड़ा हुआ था। जब मामले की जानकारी इलाके में हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी गांव पहुंचे और आरोपी मां और छोटी बहन को हिरासत में ले लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी मां-बेटी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि महिला को उसकी मां और बहन ने प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, सभी बिदुओं को जांच में शामिल कर छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications