खेत में मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, युवकों ने पकड़ लिया और जुट गया पूरा गांव फिर
आजमगढ़ जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव के युवकों ने पकड़ लिया और फिर दोनों के परिजनों को फोन कर सूचना दिया बाद में गांव में ही स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई
आजमगढ़, 01 सितंबर : आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील अंतर्गत मकसुदिया गांव में चोरी-छिपे मिल रहे दो प्रेमी युगल को बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ करके ग्रामीणों ने उनके परिजनों को बुला लिया। उसके बाद गांव में स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान दोनों गांव के संभ्रांत नागरिक और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। गांव वालों के साथ प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

जौनपुर का प्रेमी और आजमगढ़ की प्रेमिका
जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत पनौली गांव का रहने वाला विकेश वर्मा नामक युवक और आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बेलसिया गांव की रहने वाली प्रियंका चौहान नामक युवती काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। परिजनों के चोरी-छिपे दोनों एक दूसरे से मिलते भी चले आ रहे थे। बुधवार को प्रेमी युगल प्रेमिका के गांव के समीप मकसुदिया गांव में मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले युवकों की निगाह उन पर पड़ी और युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद वहां पर गांव वालों को भी जुटा लिए।
ग्राम प्रधान ने दी परिजनों को सूचना
गांव के युवकों ने ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद को भी फोन करके बुला लिया। ग्राम प्रधान ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को फोन करके इस बारे में जानकारी देते हुए वहां पर बुला लिया। दोनों के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत चली बाद में दोनों पक्ष शादी के लिए सहमत हो गए। उसके बाद गांव में ही स्थित झारखंड महादेव मंदिर में बुधवार को सायं काल हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई। इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications