Love Affair: प्रेमिका के गर्भवती होने पर छोड़ गया प्रेमी, नाराज प्रेमिका ने पी लिया सिंदूर, हालत गंभीर

Love Affair: आजमगढ़ जिले में जब प्रेमिका गर्भवती हो गई तो उसका प्रेमी उसे छोड़ दिया। प्रेमी के रवैये से नाराज प्रेमिका ने फेसबुक पर लाइव आकर सिंदूर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

Love Affair Lover left after girlfriend became pregnant

Love Affair: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में प्रेमिका को शादी का झांसा देकर एक प्रेमी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। उसके बाद प्रेमिका जब गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसका साथ छोड़ दिया और शादी करने से भी इनकार कर दिया।

प्रेमी द्वारा ठुकरा दिया जाने के बाद नाराज प्रेमिका फेसबुक पर लाइव आकर सिंदूर पीकर आत्महत्या का प्रयास की। जानकारी होने पर उसके घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रेमिका की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत एक गांव का है। बताया जा रहा है कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की मुलाकात कुछ साल पहले कुंदन सरोज नामक युवक से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई।

धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। इस दौरान कुंदन सरोज द्वारा युवती से शादी करने की बात कही गई। आरोप है कि प्रेमिका से शादी करने की बात कहने के बाद कुंदन सरोज द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया।

दोनों एक दूसरे से मोबाइल फोन पर भी काफी देर तक बातचीत करते रहते थे। बताया जा रहा है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमिका जब गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया।

इस मामले में वीडियो बनाते हुए प्रेमिका ने आरोप लगाया कि गर्भवती हो जाने के बाद जब इसकी जानकारी उसने प्रेमी को दी तो प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया और गर्भपात करवाने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दी।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती सिंदूर का घोल बनाते हुए आत्महत्या करने की बात कह रही है। उसने यह भी कहा कि वह अपने प्रेमी को लेकर काफी परेशान रहती है और उसकी मौत का जिम्मेदार उसका प्रेमी ही होगा। यह सब कहने के बाद प्रेमिका सिंदूर पी लेती है।

वहीं प्रेमिका का वीडियो वायरल होने के बाद आजमगढ़ पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। इस बारे में आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल द्वारा बताया गया कि बिलरियागंज थाने में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    आजमगढ़: दीवान व कांस्टेबल आपस में भिड़े, दीवान का सर फटा, मुकदमा दर्ज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+