आजमगढ़: हिस्ट्रीशीटर कलामुद्दीन की गोली मारकर हत्‍या, दो बार लड़ चुका था व‍िधानसभा चुनाव

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार की शाम हिस्ट्रीशीटर कलामुद्दीन की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश में कलामुद्दीन की हत्‍या की गई है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

history sheeter criminal kalamuddin shot dead in azamgarh

मामला मेहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव का है। कलामुद्दीन खान (60) सोमवार की शाम अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीन। गोली लगने से कलामुद्दीन खून से लथपथ वहीं ग‍िर गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे, जहां डॉक्‍टरों ने उसे हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के हायर सेंटर में उपचार के दौरान कलामुद्दीन ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौक पर आला अधिकारी पहुंचे और घटना की छानबीन की।

इस मामले में एसपी का दावा है कि पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें, कलामुद्दीन का भी आपराधिक इति‍हार रहा है। उसके ऊपर दो हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट में भी पाबंद था। और वर्तमान में लखनऊ में अपने पुत्र के पास रहते था, जबकि दूसरा पुत्र सउदी में रहता है। अभी एक दिन पहले ही वह घर पर आया था। कलामुद्दीन आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधानसभा से दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका था। एसपी ने कहा कि पुलिस की चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+