शर्मनाक! पिता ने दो साल तक नाबालिग बेटी से किया गंदा काम, फिर ढाई लाख में बेचा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। आजमगढ़ जनपद में एक नाबालिक लड़की द्वारा अपने पिता के ऊपर 2 साल तक रेप करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दो साल तक रेप करने के बाद पिता द्वारा गाजीपुर के एक युवक से ढाई लाख रूपए लेकर पीड़िता की उस युवक से शादी करा दी गई।

पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता और पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल द्वारा बताया गया कि आरोपी पिता और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

father-did-bad-work-with-minor-daughter-for-two-years

दरअसल, यह शर्मनाक मामला आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। नाबालिक लड़की का आरोप है कि जब वह कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसके पिता उसे दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। आरोप लगाया कि इस दौरान उसे गर्भनिरोधक दवा खिलाकर 2 साल तक उसके पिता उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

पिता के शारीरिक शोषण किए जाने से वह काफी बीमार रहने लगी। उसने यह भी बताया कि इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को ही तो ग्रामीणों द्वारा उसके पिता को मारा पीटा गया था। उसके बाद साल 2022 में उसके पिता ने उसकी शादी गाजीपुर जनपद के रहने वाले एक युवक के साथ कर दी।

आरोप लगाया कि शादी के बाद वह पति के साथ रहती थी। वह गर्भवती थी, इस दौरान उसका पति गर्भपात कराने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद जब वह अपने पिता के घर पहुंची तो पिता द्वारा भी उसे भगा दिया गया।

इस मामले में पीड़िता द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई गई। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी पिता और पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस शर्मनाक मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+