UP: बाइक की टक्कर से चार टुकड़ों में बंटा बिजली का खंभा, युवक की मौत, हादसा देख सहम गए लोग
UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट कर चार टुकड़े हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार की मौत हो गई।
UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में तेज रफ्तार में बाइक चलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। रफ्तार अधिक होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराई।
टक्कर लगने के बाद बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है। वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल, आजमगढ़ जनपद के असिलाई भुवापुर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय राकेश गिरी शनिवार को बाइक से खजुरी बाजार से चांदनी चौक की तरफ जा रहा था। बाइक की रफ्तार अधिक थी और बाइक लेकर राकेश जब अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में पहुंचा उसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई।
रफ्तार अधिक होने के चलते राकेश बाइक को जब तक काबू में करता तब तक सड़क के किनारे खड़े विद्युत पोल से बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद सीमेंटेड विद्युत पोल टूट गया और 4 टुकड़ों में बट गया।
इस दौरान बाइक सवार राकेश भी विद्युत पोल से टकराते हुए हवा में उछल कर दूर जाकर गिरा। गंभीर रूप से घायल होने के चलते राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल राकेश को अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों द्वारा बताया गया कि राकेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची अहरौला थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications