Azamgarh News: कांस्टेबल ने भोजपुरी गाने पर बनाई Reel, वीडियो वायरल होते ही लाइन हाजिर, जांच के आदेश
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में यूपी पुलिस के एक सिपाही द्वारा भोजपुरी गाने पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना महंगा पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
सिपाही को लाइन हाजिर करने के साथ ही उसके खिलाफ विभाग की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। कहा जा रहा है की जांच पड़ताल करने के बाद सिपाही के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

बताया जा रहा है कि सिपाही आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाने में तैनात है। सिपाही का नाम विकास यादव बताया जा रहा है। विकास यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वर्दी में वीडियो अपलोड किए हैं।
एसपी के पास पहुंचा वीडियो तो हुई कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही विकास यादव भोजपुरी गाने पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। सिपाही द्वारा रील बनाने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी सिपाही ने कई गानों पर रील बनाया था।
हाल ही में सिपाही द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते हुए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के पास तो पहुंच गया। उसके बाद एसपी अनुराग आर्य द्वारा सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ विभाग की जांच के निर्देश दे दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications