UP Azamgarh News: दुकानदार को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, गोली मारकर दुकान में लगा दिए आग
UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में बीते 20 अगस्त को हुए पिता पुत्र की हत्या के मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बेखौफ बदमाश पिता पुत्र पर गोली मारने के साथ ही दुकान में आग लगा दिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।
हमलावर करीब 3 मिनट तक दुकान में तांडव मचाते रहे। पिता पुत्र को गोली मारने और दुकान में आग लगाने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए आसानी से वहां से भाग जाते हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, यह पूरी घटना आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत सरदहा बाजार की है। बाजार में 54 वर्षीय रशीद नामक व्यक्ति का मकान है। रशीद और अपने मकान में अपनी कपड़ा की दुकान भी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह में वह अपने बेटे के साथ दुकान में मौजूद थे और साफ सफाई कर रहे थे।
इसी दौरान मुंह पर मास्क लगाए तीन बदमाश वहां पहुंचे और रशीद को गोली मार दिए। रशीद को गोली मारने के बाद बदमाश वहां से भाग रहे रशीद के 22 वर्षीय शोएब को भी दौड़ा कर गोली मार दिया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स तथा मॉनिटर भी तोड़ देते हैं। इस दौरान दुकान में कुछ आने लोग भी मौजूद थे जो भागते नजर आ रहे हैं।
बदमाश करीब 3 मिनट तक दुकान में बेखौफ होकर तांडव करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ भी किया और तोड़फोड़ करने के बाद लोगों ने दुकान में आग लगा दिया। आग लगाने के बाद बदमाश वहां से आसानी से भाग जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।
देखें Video:-
आरोपियों के घर पुलिस ने चलवाए बुलडोजर
यह भी बता दें कि इस मामले में हत्यारों की तलाश के लिए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की चार टीमें गठित की गई थी। गुरुवार को इस मामले में गोली चलवाने के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गोली चलाने के आरोपियों के घर पुलिस द्वारा गुरुवार को बुलडोजर भी चलवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications