Love Story :हिंदू लड़के से शादी के लिए मोमिना ने बदला धर्म, मंदिर में खाई 7 जन्मों तक साथ निभाने की कसम
आजमगढ़, 16 जुलाई: यूपी के आजमगढ़ में एक मुस्लिम लड़की ने अपने प्रेमी से शादी के लिए हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद मंदिर हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। मोमिना खातून ने 2 साल पहले ही हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करने भी गई थी। मोमिना खातून अब मीना बन चुकी है। उसने प्रेमी सूरज से शादी करके उसके नाम सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहन लिया है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दो साल पहले शुरू हुआ था अफेयर
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव में रहने वाले सूरज की मुलाकात दो साल पहले हैदरपुर खास गांव की रहले वाली मोमिन खातून से हुई थी। बातचीत आगे बढ़ी और धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों अक्सर घरवालों को बिना बताए चोरी छिपे मिलने लगे। सूरज और मोमिन ने एक साथ जीने मरने की कसम खा ली।

युवती ने किया धर्म बदलने का फैसला
इस बात की जानकारी जब मोमिन के घरवालों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। हालांकि, प्रेमी सूरज के परिवार वाले शादी के लिए राजी थे। मोमिन के घरवाले सूरज से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे, लेकिन मोमिन ने खुद ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद मोमिन ने फैसला लिया कि वह हिंदू धर्म अपना कर सूरज से शादी करेगी।

मोमिन ने मीना बनकर मंदिर में रचाई प्रेमी सूरज से शादी
दोनों ने शादी करने की ठानी और धर्म की आड़े आ रही दीवार को तोड़ने का फैसला किया। युवती अपना धर्म बदलकर मोमिन से मीना बन गई। इसके बाद दोनों ने क्षेत्र के सम्मो माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। मीना ने लाल जोड़ा पहना, गले में मंगलसूत्र और मांग में सूरज के नाम का सिंदूर भी लगाया। इस अनोखी शादी के दौरान लड़के के घर वाले व क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications