Azamgarh News: पांच साल पहले लापता हुई थी युवती, अब पुलिस ने MP से किया बरामद, बन चुकी है दो बच्चों की मां
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ जनपद में एक युवती 5 साल पहले संदिग्ध हाल में अपने घर से लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अब उस युवती को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मध्य प्रदेश से बरामद कर लिया है और वह दो बच्चों की मां बन चुकी है।

यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाने का है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती साल 2019 में अपने घर से गायब हो गई थी। इस मामले में परिजनों द्वारा 9 अप्रैल 2019 को देवगांव थाने में शिकायत की गई थी।
शिकायत के बाद पुलिस टीम काफी दिन तो खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। युवती के परिजनों द्वारा फरहान नामक एक युवक के ऊपर युवती को गायब करने का आरोप लगाया गया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवती बरामद नहीं हुई थी।
विवेचना के बाद भी जब युवती बरामद नहीं हुई तो इस मामले को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की और टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए 5 साल बाद उस युवती को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि युवती दो बच्चों की मां बन चुकी है। वहीं उसके तथाकथित पति सोनू शाक्य को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में जिस शख्स फरहान के ऊपर आरोप लगाया गया था वह निर्दोष पाया गया है।
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि महिला का बयान कराया जा रहा है बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 5 साल पहले गायब हुई युवती के मां बनकर लौटने के मामले को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications