आजमगढ़: संदिग्ध हालत में हुई सात लोगों की मौत, पुलिस ने शराब की जगह खांसी व बुखार से बताया पीड़ित

आजमगढ़, मई 13: खबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से है, यहां दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला-इमादपुर गांव में सात लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सात लोगों की मौत खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए है। बता जा रहा है कि सात में पांच लोगों का अंतिम संस्कार हो चुका है।

Azamgarh News: Seven people died in suspicious condition

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला में बुधवार को दो लोग लोचन (45) पुत्र खदेरू व फेकू (50) पुत्र रिवई और इमादपुर में तीन लोग (35) संजय पुत्र समारू, केशव (40) पुत्र सुरेंद्र व जोगेंद्र(30) पुत्र रामदवर की मौत हुई। इन सभी की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। गुरुवार की सुबह अरनौला में दो और लोगों की मौत हो गई। ये दोनों सरायमीर थाना क्षेत्र के हवेली गांव के निवासी थे और अरनौला गांव स्थित एक खेत में डेरा डाल कर रह रहे थे। इन दोनों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के परिजनों को बुला कर पूछताछ की है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित थे और संभवतः इसी के चलते मौत हुई है। वैसे ग्रामीणों के आरोप पर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

पहले हुई थी 22 लोगों की मौत
इससे पहले पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर समेत आसपास के गांव में जहरीली शराब के सेवन से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर में छह ने दम तोड़ दिया है। आरोप है कि इसके बाद भी जनपद पुलिस व प्रशासनिक अमला जिले में अवैध शराब कारोबार के होने से इनकार कर रहा है। साथ ही अब तक हुई 22 मौतों को भी नकारने में जुटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+