Azamgarh: DAV PG कॉलेज प्रशासन ने बाथरूम में लगा दिए CCTV कैमरे, वजह जान कर छात्रों के भी उड़ गए होश
शैचालय ऐसी जगह होती है, जहां हर कोई दरवाजा बंद करने के बाद भी 100 बार चेक करता है कि कुंडी ठीक से लग गई या नहीं। इंसान अपने घर में भी खुले में शौच नहीं करता है। वहीं आजमगढ़ के इस कॉलेज ने तो वहां सीसीटीवी कैमरे लगा डाले।

एक तरफ सार्वजिनक स्थानों जैसे दुकान, मॉल, स्कूल पर सीसीटीवी कैमरों को जान-माल की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया जाता है। देश के तमाम राज्यों में सीसीटीवी लगाने और विवाद होने के अनगिनत मामले सामने आ चुके है। इनमे से ज्यादातर मामले महिलाओं के सेफ्टी से जुड़े होते है।
ऐसा ही कुछ देखने को मिला आजमगढ़ जिले के डीएवी पीजी कॉलेज में, जहां कॉलेज के प्रबंधन द्वारा कॉलेज के शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसके बाद छात्रों ने जम कर हंगामा काटा। वहीं हंगामे को बढ़ता देख कालेज के प्रबंधन ने जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। कॉलेज प्रशासन के इस तुगलगी फरमान ने हर किसी को अचंभित कर दिया।

क्यों लगाया शौचालय में सीसीटीवी कैमरा
आजमगढ़ जिले के डीएवी पीजी कॉलेज प्रबंधन का तुगलगी फरमान के बाद कालेज में छात्रो के शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगाना और छात्रों का आक्रोशित होना कॉलेज प्रशासन को रास नही आया। कॉलेज प्रशासन ने तर्क दिया कि शौचालय से लगातार नल की टोटी चोरी हो रही थी, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सुन के आप को हैरानी हुई होगी लेकिन यही सच है, जो कालेज प्रशासन ने अपने सफाई में बताया है। हालांकि छात्रों के बढते आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने शौचालय से सीसीटीवी कैमरे को हटा दिया।

टोटी चोर के लिए लगवाया गया सीसीटीवी कैमरा
जब डीएवी पीजी कॉलेज सोमवार को खुला तो छात्रों ने शौचालय में देखा कि उपर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। इसकी जानकारी कॉलेज के छात्रों ने कालेज के अन्य छात्रों को दी। फिर क्या था इसकी सूचना मिलते ही बडी संख्या में छात्रों की मौके पर भीड़ जुट गई। छात्र नेताओ ने जब इस सम्बन्ध में कालेज प्रशासन से बात की तो उनका तुगलगी फरमान सुनकर छात्र न केवल हैरान हुए बल्कि आक्रोशित भी हो गए।

आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को लेकर लगाया आरोप
डीएवी कॉलेज के छात्रों ने कहा कि कालेज के शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर विद्यालय प्रशासन ने उनकी निजता का हनन किया है। विद्यालय के प्रार्चाय कह रहे है कि शौचालय में टोटी चोरी की घटना को देखते हुए कैमरा लगवाया गया है। जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों के आक्रोश को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे को शौचालय से हटवा दिया। जिसके बाद कॉलेज के छात्र शांत हुए लेकिन कॉलेज प्रशासन के जवाब से अभी भी अचंभित है।

डीएवी कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे को लेकर दी सफाई
अपने तुगलकी फरमान से चर्चा में आने वाले आजमगढ़ के डीएवी कॉलेज के प्राचार्य ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि कैमरे को शौचालय के गेट पर लगाने को कहा गया था, लेकिन गलती से उसे शौचालय के अदंर लगा दिया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी कॉलेज प्रशासन को हुई तो सीसीटीवी कैमरे को वहां से हटा दिया गया है। उन्होने कहा कि पूरे महाविद्यालय में कैमरे लगाए जा रहे है। जिससे की कोई छात्र दिवारो पर कुछ न लिख सके न ही महाविद्यालय परिसर के अंदर का कोई सामान नष्ट हो या आपत्ति जनक स्थितियों पर अंकुश लगाया जाए। कॉलेज की सुरक्षा और कॉलेज में शिक्षा लेने वाले छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।












Click it and Unblock the Notifications