अजीत सिंह हत्याकांड: आरोपी माफिया कुंटू सिंह के मकान चला बुलडोजर
Lucknow Ajit Singh Murder Case: आजमगढ़। राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर में बुधवार की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह (ajit singh murder case) गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आजमगढ़ के माफिया कुंटू सिंह का नाम सामने आने के बाद जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। आजमगढ़ जिला प्रशासन ने गुरुवार को जीयनपुर में स्थित माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के मकान और कटरे पर बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान डीएम, एसपी के साथ भारी फोर्स मौजूद रही।

पूर्व विधायक की हत्या का चश्मदीद गवाह था अजीत सिंह
आजमगढ़ में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या 2013 में हुई थी। इस हत्याकांड में अजीत सिंह चश्मदीद गवाह था। कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह पूर्व विधायक हत्याकांड में जेल में बंद हैं। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद अजीत सिंह की गवाही होनी थी। अजीत को गवाही न देने के लिए धमकाया जा रहा था। आरोप है कि गवाही से रोकने के लिए अजीत सिंह की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि शूटर तीन की संख्या में थे। स्कॉर्पियो सवार अजीत सिंह को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हमले में घायल मोहर सिंह ने इस मामले में गैंगस्टर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप सिंह और वाराणसी के कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कराई है। कुंटू पर आजमगढ़, मऊ, जौनपुर में गंभीर धाराओं में 67 मुकदमे दर्ज हैं।
जेल में बंद हैं अखंड और कुंटू
बता दें, आजमगढ़ के जीयनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सर्वेश सिंह की 19 जुलाई 2013 को घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुंटू सिंह व अखंड सिंह सहित 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वारदात में अजीत सिंह चश्मदीद गवाह था। इस मामले में अजीत की गवाही होनी थी। इस हत्याकांड को पुलिस विधायक हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। अखंड और कुंटू दोनों जेल में है।












Click it and Unblock the Notifications