SDM Jyoti Maurya के पिता के बाद अब ससुर भी आए मीडिया के सामने, उजागर हुआ वायरल हो रहे शादी के कार्ड का सच
SDM Jyoti Maurya और आलोक मौर्य का प्रकरण हर किसी की जुबान पर है। इस मामले में जहां ज्योति मौर्य के पिता बेटी के बचाव में आगे आए थे, वहीं अब आकाश मौर्य के पिता भी बेटे के बचाव में कूद पड़े हैं।
SDM Jyoti Maurya और आलोक मौर्य का प्रकरण सोशल मीडिया पर इस समय सुर्खियों में है। इसके अलावा यूपी के विभिन्न जनपदों में चट्टी चौराहे पर भी ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के प्रकरण की चर्चा चल रही है। जहां भी देखा जाए वहां हर एक शख्स इसी मामले पर बात कर रहा है।
बुधवार को जहां ज्योति के पिता इस प्रकरण में सामने आए और उन्होंने मीडिया को बताया कि ज्योति की शादी आलोक से झूठ बोलकर करवाई गई थी। उन्होंने शादी का कार्ड भी सार्वजनिक किया और बताया कि शादी के समय आलोक मौर्य के घरवाले द्वारा बताया गया था कि आलोक खुद को पंचायत अधिकारी बताया था।

बेटी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत अधिकारी बताने के बाद शादी की गई बाद में पता चला कि आलोक सफाई कर्मी है ऐसे में इतना बड़ा झूठ उनकी बेटी काफी दिन तक बर्दाश्त करती रही। अब उनके बेटी के साथ गलत हो रहा है, ऐसे में उनकी बेटी ने सही फैसला लिया है।
ज्योति मौर्य के पिता का बयान सामने आने और सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के शादी का कार्ड वायरल होने के बाद लोगों द्वारा आलोक को गलत ठहराया जाने लगा। हालांकि गुरुवार को आलोक के पिता राम मुरारी मौर्य का बयान सामने आया।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आलोक मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के बछवल के निवासी हैं। वही ज्योति मौर्य वाराणसी जिले के चिरईगांव ब्लाक अंतर्गत की रहने वाली हैं। आलोक के पिता राम मुरारी मौर्य द्वारा बताया गया कि ज्योति मौर्य और उनके बेटे आलोक की शादी 2010 में हुई थी।
उन्होंने यह भी कहा कि उस समय ज्योति मौर्य के पिता को बताया गया था कि लड़का सफाई कर्मी है लेकिन ज्योति के पिता द्वारा शादी के कार्ड पर पंचायत अधिकारी प्रिंट कराया गया था। आलोक मौर्य के पिता द्वारा यह भी बताया गया कि आलोक के घर वालों ने शादी कार्ड पर पंचायत अधिकारी नहीं छपवाया था।
गर्व से सीना हो गया था चौड़ा: मीडिया से बात करते हुए आलोक मौर्य के पिता द्वारा बताया गया कि उनका बेटा आलोक प्रयागराज में ही रहता है। जब उनकी बहू ज्योति पढ़ लिखकर 2016 में पीसीएस की परीक्षा पास की तो गर्व से उनका सीना चौड़ा हो गया था।
उन्होंने कहा कि उसके बाद होने लगा कि सभी बहुओं को वो ज्योति की तरह ही पढ़ा लिखा कर बड़ा बनाएंगे। लेकिन अब उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि उनका सोचा हुआ सपना सफल हो पाता उससे पहले ही ज्योति ने ऐसा कर दिया जिससे अब वे किसी भी बहू को पढ़ाने की नहीं सोचेंगे।
मीडिया में लगातार सुर्खियों में बने इस मामले के चलते आलोक मौर्य के पिता काफी व्यथित हैं। वहीं सोमवार को मीडिया कर्मियों को जब पता चला कि आलोक का घर आजमगढ़ में है तो आलोक के घर उनके पिता का बयान लेने के लिए मीडियाकर्मी पहुंच गए। मीडिया कर्मियों के पहुंचने के बाद यह काफी घबराए-घबराए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications