Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रेन में वॉशरूम जाने के बहाने बदमाश फरार, गुजरात से पकड़कर पुलिस ला रही थी आजमगढ़

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ जनपद में बहुजन समाज पार्टी के नेता कमालुद्दीन हत्याकांड का आरोपी गुजरात से आजमगढ़ लाते समय ट्रेन से फरार हो गया। गुजरात में उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ट्रेन से उसे आजमगढ़ लेकर आ रही थी।

ट्रेन में सवार बदमाश ने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। वॉशरूम जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला। मामले की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गई। इस मामले में एसपी सिटी द्वारा जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

washroom in the train

दरअसल, साल 2021 में बहुजन समाज पार्टी के नेता कमालुद्दीन की हत्या हुई थी। इस मामले में हत्याकांड का आरोपित मुस्तफिज हसन पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस काफी समय से आरोपित मुस्तफिज की तलाश कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुस्तफिज गुजरात में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम आजमगढ़ से गुजरात के लिए रवाना हो गई। गुजरात पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी मुस्तफिज को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उसे लेकर ट्रेन से आजमगढ़ आ रही थी। इसी दौरान ट्रेन में ही उसने पुलिस कर्मियों से वॉशरूम जाने की इच्छा जताई और चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम में लगा दी गई हैं।

इस बारे में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल द्वारा बताया गया कि लापरवाही बरतने वाले स्पेक्टर और पुलिस टीम के ऊपर जांच बैठा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+