छोटी बहनों को बचाया तो दरिंदे ने मां से किया रेप, 'जननी' ने यूं दी बेटे को मौत

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे को पहले नशीली दावा पिलाई और फिर हत्याकर शव को बोरे में भरकर नहर किनारे झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस के सामने महिला ने हत्या की वजह बताई तो सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

झाड़ियों में मिला था शव

झाड़ियों में मिला था शव

मामला आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र का है। बीते दिनों एक नहर के किनारे झाड़ी में बोरे में एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस शिनाख्त के बाद मृतक के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। शक होने पर मृतक की मां और बड़े बेटे से पूछताछ की गई। दोनों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में कड़ाई से पूछताछ में दोनों टूट गए और जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला था।

छोटी बहनों से करता था रेप

छोटी बहनों से करता था रेप

मृतक की मां ने बताया कि बबलू अपनी दोनों छोटी बहनों के साथ रेप करता था। जब उसे इस मामले की जानकारी हुई तो उसने अपनी बेटियों को ननिहाल पहुंचा दिया। इससे नाराज होकर उसने उसके साथ भी रेप किया। मजबूर होकर वह भी मायके चली गई। इसके बाद उसने दंरिदे को मारने का फैसला कर लिया था। वह अपने बड़े बेटे के साथ घर लौटी और रात में दरिंदेके खाने में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

मामले में एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि युवक की करतूतों से परिवार परेशान था। वह अपनी दोनों बहनों के साथ रेप करता था। युवक ने अपनी मां को नहीं छोड़ा। इसके बाद मां और बड़े बेटे ने उसकी हत्या कर दी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+