UP News: पागल कुत्ते ने लड़की को काटा, अब लोगों को काटने दौड़ रही लड़की, हैरान कर देगा मामला, न करें ऐसी गलती
UP Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ढाई माह पहले एक कुत्ते ने बालिका को काट लिया। कुत्ता काटने के बाद बालिका के परिजनों ने गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाकर बच्ची को इंजेक्शन लगवाया। कुछ माह तक बच्ची ठीक रही लेकिन फिर वह लोगों को काटने लगी।
बच्ची की हालत खराब होने के बाद परिवार के लोग उसे औरैया स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों द्वारा बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है।

यह पूरा मामला औरैया जनपद के कोतवाली अंतर्गत आनेपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले सुरजीत की 8 वर्षीय बेटी जयंशी को करीब ढाई माह पहले एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ता काटने के बाद उसने अपने परिजनों को बताया।
परिजनों ने कुत्ता काटने को गंभीरता से नहीं लिया और गांव के ही रहने वाले एक चिकित्सक के पास बच्ची को ले गए और उसे इंजेक्शन लगवा दिए। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद कुछ समय तक बच्ची ठीक रही लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
बताया जा रहा है कि पानी को देखकर बच्ची दूर भागने लगी तथा कुत्तों की तरह गतिविधियां करने लगी। परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही बच्ची लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी। बच्ची की हालत को देखकर परेशान परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जिला अस्पताल में बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया और बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल की चिकित्सकों द्वारा मीडिया को बताया गया की बच्ची की हालत चिंताजनक है जिसके चलते उसे रेफर करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications