औरैया के वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व विधान पार्षद मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश ने जताया शोक
औरैया। उत्तर प्रदेश मैं औरैया के वरिष्ठ सपा नेता और विधान पार्षद रहे मुलायम सिंह यादव का 92 साल की आयु में निधन हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक जताया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूर्व पार्षद मुलायम सिंह यादव का देहांत शनिवार रात को उनके गांव कढ़ोरे के पूरवा में हुआ। उनक निधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे। शहर में उनका अपना कोई मकान नहीं। जिंदगीभर गांव में उन्होंने सादगी का जीवन जिया। कहा कि उनके निधन से सपा को अपूर्णीय क्षति हुई है।

पूर्व पार्षद मुलायव सिंह यादव जब 21 साल के थे तभी गांव के सरंपंच चुने गए थे। वे गहरी राजनीतिक समझ वाले नेता माने जाते थे। पांच बार लगातार सरपंच चुने जाने के बाद अगले 15 सालों तक ब्लॉक प्रमुख चुने गए। फिर अगले 20 वर्षों तक मुलायम सिंह यादव विधान परिषद के सदस्य रहे। वे अपने हमनाम पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे।

1973 से 1988 तक भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख वे चुने गए। 1990 में पहली बार विधान परिषद के सदस्य बने। इसके बाद वे लगातार 2010 तक अपने क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुने जाते रहे। पूर्व पार्षद मुलायम सिंह यादव के पोते ने बताया कि उनकी सेहत खराब चल रही थी। हाल में वे कानपुर के अस्पताल से इलाज कराकर लौटे थे लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा- नेता जी के पुराने साथी और उनके ही नामरूप श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि!












Click it and Unblock the Notifications