Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुझे नीचा द‍िखाने के ल‍िए दूसरे लड़कों से शारीरिक संबंध बनाती है पत्नी'... वीडियो में पति ने बयां किया दर्द

औरेया, 20 अक्टूबर: यूपी के औरेया जिले में एक शख्स ने वीडियो में अपनी पत्नी और सास के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए अपनी जान दे दी। शख्स ने मौत से पहले बनाए गए वीडियो में पत्नी और सास पर प्रताड़ित करने और पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है। शख्स की शादी एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

एक साल पहले हुई थी युवक की शादी

एक साल पहले हुई थी युवक की शादी

औरैया जिले के ब्रह्मनगर में रहने वाले 24 वर्षीय ऋषभ की शादी औरेया कोतवाली क्षेत्र में एक साल पहले हुई थी। ऋषभ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी और सास पर परेशान करने उनके द्वारा पैसा लिए जाने की बात कही। आत्महत्या से पहले का वीडियो वायरल हो गया है।

'मेरी पत्नी दूसरे लड़कों से बनाती है शारीरिक संबंध'

'मेरी पत्नी दूसरे लड़कों से बनाती है शारीरिक संबंध'

वीड‍ियो में ऋषभ ने कहा, "मेरी पत्नी के अन्य लड़कों से शार‍ीर‍िक संबंध हैं। वो मुझे नीचा द‍िखाने के ल‍िए दूसरे लड़कों से शारीरिक संबंध बनाती है। सास ने भी दो शादी की और दोनों पत‍ि को मरवा द‍िया। ये स‍िगरेट और शराब पीते हैं। पैसों के ल‍िए प्रताड़‍ित करती हैं। इनकी वजह से मेरे ऊपर सात लाख रुपए का कर्जा हो गया। ऐसा क‍िसी दूसरे के साथ न हो, इसलिए वीडियो बना रहा हूं।" परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऋषभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने ऋषभ की पत्नी और सास पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

पत्नी के समलैंगिक संबंधों से परेशान पति ने दी जान

पत्नी के समलैंगिक संबंधों से परेशान पति ने दी जान

राजधानी लखनऊ में भी एक शख्स ने पत्नी की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। शख्स ने पुलिस कमिश्नर, एसीपी गोमतीनगर व इंस्पेक्टर गोमतीनगर के नाम सुसाइड नोट लिखकर अपना दर्द बयां किया। पुलिस ने पत्नी व उसकी महिला बॉस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शख्स की पत्नी के अपनी महिला बॉस के साथ समलैंगिक संबंध थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+