बच्ची के साथ की थी गलत हरकत, पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ अपंग
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस ने रविवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपी द्वारा गोली चलाई जाने लगी। पुलिस ने उसे फायरिंग करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर में जाकर लग गई।

उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ किए।
दरअसल, बीते दिनों कानपुर देहात में 5 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांच पड़ताल की जा रही थी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की पहचान मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जनपद के खुटौना गांव निवासी मंटन कुमार के रूप में की। उसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के करमपुर स्थित खेत में साक्ष्य होने की जानकारी पर पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि एक शख्स खड़ा था। पुलिस द्वारा उसे आवाज दिया गया तो वह पुलिस के ऊपर फायरिंग करके भागने लगा।
बताया जा रहा है कि उसके बाद पुलिस टीम में उसका पीछा कर लिया। उसके बाद भागते हुए भी आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई और गोली उसके दाहिने पैर में जाकर लग गई।
फिलहाल जिला अस्पताल में आरोपी को भर्ती कराया गया है जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आरोपी का उपचार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications