औरैया न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

सात फेरों से पहले दुल्हन को दिखा दूल्हे का चेहरा, शादी से किया इनकार

Google Oneindia News

औरेया। यूपी के औरेया में एक दुल्हन ने सात फेरों से पहले शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद दुल्हन की बड़ी बहन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मामला शांत करवाकर शादी को रुकवा दिया।

दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया मंगलसूत्र

दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया मंगलसूत्र

मामला औरेया के भौंतापुर का है। यहा रहने वाली मनोरमा की शादी उसके पिता किशन मुरारी ने ग्राम बिलावा निवासी मुकुंदी से तय कर दी थी। मुकुंद की उम्र मनोरमा से दोगुनी थी। इस बात की जानकारी न मनोरमा को थी और न ही उसकी बड़ी बहन को थी। 20 नवंबर को बारात आई। शादी की रस्में शुरू हुई। दूल्हे ने दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाया।

दूल्हे की शक्ल देखते ही शादी से इनकार

दूल्हे की शक्ल देखते ही शादी से इनकार

इसी दौरान दुल्हन को दूल्हे की शक्ल दिखी। वह उससे दोगुनी उम्र का था। दुल्हन ने बहन सुनीता से कहा कि वह ये शादी नहीं करेगी। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही हंगामा खड़ा हो गया।

पुलिस ने शांत करवाया मामला

पुलिस ने शांत करवाया मामला

सुनीता ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। इसके बाद लड़की की इच्छा जानते हुए शादी को रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जबरन धर्मांतरण या धोखा देकर शादी करने वालों को होगी 5 साल तक की जेल, सरकार कानून ला रहीजबरन धर्मांतरण या धोखा देकर शादी करने वालों को होगी 5 साल तक की जेल, सरकार कानून ला रही

Comments
English summary
bride refused to marry with groom
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X