लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे घने कोहरे का कहर, कार और बस की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

accident at lucknow agra expressway three people lost life

उत्तर भारत में ठंड के साथ ही कोहरा भी बढ़ गया है। घने कोहरे की वजह से सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार को तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण तीन वाहनों के आपस में टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना एरवा कटरा थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें एक ट्रक, एक स्लीपर बस और एक कार आपस में टकरा गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की पुलिस टीमों का एक संयुक्त बचाव अभियान चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

कासगंज में दो लोगों की मौत

उधर, कासगंज जिले में भी कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए काली नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

हाथरस लौट रहे थे सभी

बताया गया कि हाथरस के गांव नोजिलपुर रहने वाले मथुरा प्रसाद, संजीव, दामोदर कासगंज में कलावती हॉस्पिटल में आए थे। वे यहां से लौट रहे थे, तभी कोहरे के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए काली नदी में जा गिरी। हादसे में मथुरा प्रसाद और संजीव की मौके पर मौत हो गई और दामोदर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायल दामोदर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। डीएम ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+