Anuppur से रमेश सिंह कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, मंत्री बिसाहूलाल से होगी टक्कर, कोतमा का टिकट होल्ड
Assembly election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को पहली सूची जारी कर दी है। सूची में 230 विधानसभा सीटो में से 144 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में अनूपपुर जिले की तीन विधानसभा सीटो में अनूपपुर विधानसभा से जिलाध्यक्ष रमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया हैं।
पुष्पराजगढ़ विधानसभा से एक बार फिर वर्तमान विधायक फुन्देलाल सिंह को मौका दिया हैं। वहीं कोतमा विधानसभा से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इस विधानसभा से कांग्रेस के सुनील सराफ विधायक हैं। अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ से भाजपा ने नए उम्मीदवारों को मौका दिया हैं। इससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीसद कहीं जा रहीं हैं।

प्रशासनिक सेवा में थे रमेश सिंह
कांग्रेस ने अनूपपुर जिला मुख्यालय से प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर आए रमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। रमेश सिंह वर्तमान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं। 2020 में संयुक्ते कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2020 के उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाना था, लेकिन इन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। वहीं 2023 के विधानसभा में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह के सामने कांग्रेस ने रमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। रमेश सिंह अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जहां एक ओर कई बार के विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वहीं पहली बार मैदान में उतरे रमेश सिंह दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा। वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अनूपपुर विधानसभा उम्मीदवार घोषित होने पर रमेश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया में खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है और हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। जनता भाजपा द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों शोषण से काफी परेशान है। बीते 18 वर्षो में जनता के साथ काफी छलावा किया गया है। मध्य प्रदेश में चल रही कांग्रेस की आंधी, पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार। सूची जारी होने के बाद भाजपा द्वारा लगाए गए परिवारवाद और विभिन्न आरोपों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अनूपपुर विधानसभा उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा का कौन है जो दूध का धुला है। ऐसे में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में फैलाया गया है,भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है।
पुष्पराजगढ़ विधानसभा
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा से लगातार दो बार के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को कांग्रेस ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। फुंदेलाल सिंह मार्को लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। आदिवासी विधायक के तौर पर इनकी छवि बनी हुई है। कई बार विधानसभा में भी है आदिवासी पहनावे के साथ पहुंचते थे, जो काफी चर्चा का विषय बना था। कांग्रेस के फुंदेलाल लाल सिंह मार्को के सामने भाजपा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हीरा सिंह श्याम को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब दोनों के बीच ही मुकाबला दिलचस्प होगा। फुंदेलाल सिंह मार्को कांग्रेस के पहले बसपा से भी अपनी किस्मचत अजमा चुके हैं। फुंदेलाल सिंह छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहें हैं। लगातार पुष्पराजगढ़ विधानसभा से 2 बार के विधायक हैं। 2013 में उन्होंने पहली बार भाजपा के सुदामा सिंह को 35 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। वहीं दूसरी बार भाजपा के नरेंद्र मरावी को 22 हजार वोटों से हराया था। यह विधायक के साथ-साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहें हैं।
जैतहरी जनपद के अध्यक्ष ने जताया विरोध
जिले में कांग्रेस ने अनूपपुर विधानसभा अनूपपुर जिले में कांग्रेस ने से रमेश सिंह को उम्मीदवार घोषित होने पर अनूपपुर आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं जैतहरी जनपद के अध्यक्ष राजीव सिंह ने फेसबुक पोस्ट में रमेश सिंह पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा कि त्याग, तपस्या, बलिदान का कोई मतलब नहीं निकला। संघर्ष की कीमत वहीं समझेगा जो संघर्ष किया हो। कल के आए को टिकट दे दिया। वहीं पूर्व में रहें प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने कहां कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 144 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की गई है जिस क्रम में अनूपपुर विधानसभा सीट से भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है उक्त निर्णय से क्षुब्ध होकर शाम को प्रेस वार्ता से अपनी बात रखनेकी बात कहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications