MP News: ईवीएम में कैद लाड़लियों के मत से किसकी चमकेगी किस्मत? अनूपपुर में स्ट्रौंग रूम के बाहर कड़ी पहरेदारी

MP News: मध्य प्रदेश में पिछले कई माह से विधायक बनने कि चल रहें चुनावी अभ्यास के बाद सभी दलों के उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपना सब कुछ दांव पर लगा कर मप्र की सत्ता का फाइनल बड़ा और कड़ा मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। अब परिणाम की प्रतीक्षा हैं। 3 सीटों में 5 लाख 29 हजार 156 मतदाताओं के बीच भाजपा, कांग्रेस, सपा-बसपा और तो और निर्दलीयों ने दांव लगाया।

चुनावी खेल में राजनैतिक दलों ने अपने-अपने ढ़ग से पूरे क्षेत्र में फिल्डिंग जमाई जिस पर जमकर शब्दों के शॉट मारे गयें। जनता ने भी चुनावी प्रतियोगिता का खूब आनंद लिया। इस बीच क्रिकेट विश्वकप और चुनावी मुकाबले में जनता दोनो ही माहौल का जमकर आंनद उठाया।

अपने पंसद के खिलाडियों के प्रर्दशन पर ताली बजाई। किक्रेट में नतीजा तुरंत मिला वहीं चुनावी प्रतियोगिता के नतीजों के लिए दो सप्ताह का इंतजार करना पडेगा। जिले में मतदान का प्रतिशत पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक था।

MP-News-Whose-luck-will-shine-votes-of-ladli-behna

जिले में इस बार महिलाओं के मतदान ने सभी को चौंकाया हैं। नारी सम्मान या लाड़ली बहना का प्रतिशत बढ़ा हैं मतपेटी के खुलने के बाद पता चलेगा। महिलाओं का अधिक मतदान जिले के सियासी समीकरण को बिगाड़ दिया हैं। दो विधानसभा में महिला एवं पुरुष का मतदान प्रतिशत सामान हैं। वहीं पुष्पराजगढ़ में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक होने से एक बार फिर सियासी समीकरण में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिले के अधिकांश पोलिंग बूथ में सुबह से महिलाओं की भीड़ उमड़ी जो शाम तक लगातार बनी रही। इसमें नारी सम्मान या लाड़ली बहनों का उत्साह किसके पक्ष में कितना गया यह 3 दिसंबर को पता चल सकेंगा।

अनूपपुर जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 29 हजार 156 मतदाता में 4 लाख 19 हजार 676 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लगभग 1 लाख 9 हजार 480 मतदाताओं ने मतदान से दूरी बनाई। वहीं पिछली बार की तुलना इस बार 5 से 6 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है। इस बार जिले में 79.31 प्रतिशत मतदान में तीनों विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों से 1 प्रतिशत कम रहा। कोतमा विधानसभा में 59 हजार 604 पुरुषों के मुकाबले 58 हजार 154 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया हैं। जहां पुरुषों का प्रतिशत 78.52, महिलाओं का 78.11 प्रतिशत रहा हैं। अनूपपुर विधानसभा में पुरूष 72 हजार 746, महिलाओं 68 हजार 459 ने मतदान किया हैं। पुरुष का मतदान प्रतिशत 80.58, महिलाओं का 77.77 प्रतिशत मतदान रहा। पुष्पराजगढ़ विधानसभा में पहली बार महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा हैं। पुष्पराजगढ़ में 80 हजार 169 पुरुषों ने जो वहीं 80 हजार 538 महिलाओं ने मतदान किया हैं। जिसमें 80.08 पुरुषों का तो 80.24 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिशत रहा। लाड़ली बहनों के मतदान प्रतिशत अधिक होने से जिले के तीनों विधानसभा के सियासी समीकरणों में पूर्वानुमान में बदलाव के कयास लगाए जा रहें हैं। महिलाओं ने नारी सम्मान या लाडली बहन अब किस पर वोट दिया यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा।

जिले के समस्त 699 मतदान केन्द्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में विधानसभावार बने स्ट्रांग रूम में रख तीन परत में सील कर दिया गया हैं। समस्त स्ट्रांग रूमों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी की जा रही है। इस सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम के बाहर नजर रखे हुए हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

ये भी पढ़े- अनूपपुर विधानसभा चुनाव 2023

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+