MP Election 2023: अनूपपुर सीट पर भाजपा का कब्जा, वापसी को बेताब कांग्रेस

MP Election 2023: पिछले चुनाव 2018 की परिणामों की बात करें तो अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, बाद में वो बीजेपी में शामिल हुए और उपचुनाव जीतकर वापस सदन पहुंचे।

MP Election 2023: अनूपपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। यहां से बिसाहू लाल सिंह विधायक हैं। 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। फिर जब उपचुनाव हुए तो भाजपा ने इसे जीत लिया। क्योंकि पिछले 5 वर्षों में इस विधानसभा सीट पर दो बार चुनाव हुए विधायक वही रहा, सिर्फ पार्टी बदली।

2018 के विधानसभा चुनाव में उस समय कांग्रेस प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह ने बाजी मारी थी। ये सीट कांग्रेस के पाले में गई थी। लेकिन जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में चले गए, तो उसमें अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह भी शामिल थे।

Anuppur Vidhan Sabha Election 2023,

फिर बीजेपी में चले जाने के बाद यहां के समीकरण बदल गए और उपचुनाव में बिसाहू लाल सिंह भाजपा की ओर से जीत कर फिर से इस सीट से विधायक बने। इसके बाद से ही अब इस विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है और बिसाहू लाल सिंह ही विधायक है।

अनूपपुर विधानसभा सीट से 2018 के चुनाव में कांग्रेस के बिसाहूलाल सिंह 62770 मत पाकर चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। जबकि कांग्रेस के रामलाल राउटल को 51209 वोट मिले थे। 1977 में बनी इस सीट पर सबसे अधिक बार बिसाहूलाल साहू ही विधायक रहे हैं। जबकि पहली बार यहां से 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर जुगल किशोर गुप्ता चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित अनूपपुर विधानसभा सीट पर 31.8 फीसदी अनुसूचित जनजाति वर्ग के वोटर की मजबूत पकड़ है और अनुसूचित जनजाति वर्ग के वोटर ही यहां जीत और हार तय करते हैं। अनूपपुर विधानसभा सीट पर 15.4 फीसदी अनुसूचित जाति वर्ग के वोटर की संख्या करीब 25 हजार से अधिक है। अनूपपुर सीट में ओबीसी वोटरों का असर साफ दिखाई देता है। वहीं ब्राह्मण मतदाता भी चुनाव की दशा तय करने में अहम भूमिका निभाते है।

अनूपपुर विधानसभा सीट से वोटरों की संख्या पर नजर डालें तो यहां पर लगभग 1,705,83 टोटल वोटर हैं। जिनमें से 83,068 महिला वोटर हैं।87,3,24 पुरुष वोटर हैं और 191 अन्य वोटर हैं।

अनूपपुर जिला मुख्यालय जरूर है। लेकिन आज भी यहां विकास की जरूरत है। इसके अलावा श्रमिकों का पलायन आज भी जारी है। बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे कई मुद्दे हैं। जो इस आदिवासी सीट पर इस बार चुनाव पर असर दिखा सकते हैं।

2020 भाजपा बिसाहूलाल सिंह
2018 कांग्रेस बिसाहूलाल सिंह
2013 भाजपा रामलाल रौतेल
2008 कांग्रेस बिसाहूलाल सिंह
2003 भाजपा रामलाल रौतेल
1998 कांग्रेस गुलाब सिंह
1993 कांग्रेस लाल विजय प्रताप सिंह
1990 भाजपा चंदप्रताप सिंह
1985 कांग्रेस विजय सिंह
1980 कांग्रेस विजय सिंह
1977 जेएनपी राम सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+