Anuppur News: महिला ने अंडरगारमेंट में रखा था मोबाइल, तेज धमाके के साथ हुआ ब्लास्ट, मच गई चीख-पुकार

Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुष्पराजगढ़ के ग्राम भेजरी में मोबाइल फटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसे उपचार के लिए शहडोल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार कार्य किया जा रहा है।

mobile blasted anuppur

घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर 55 वर्षीय महिला मीना रजक पति मुन्ना लाल रजक जो कि सीने में जिओ कंपनी का मोबाइल रखी हुई थी। और घर का काम कर रही थी जो कि अचानक फट गया। जिसकी चपेट में आने से महिला का सीना गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय अनूपपुर और वहां से शहडोल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। जहां गंभीर अवस्था में उसका उपचार कार्य जारी है।

वहीं परिजन भी इस घटना से हैरत में है मोबाइल अचानक कैसे फट गया इसके संबंध में कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+