Anuppur में पूर्व एमएलए शबनम मौसी किन्नर गुट पर टूट पड़े ऑटो चालक, सड़क बन गई अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे
Anuppur news: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में किन्नर गुट और ऑटो चालकों में हुए विवाद में सड़क अखाड़ा बन गई। दीपावली में बक्शीश के लिए निकले किन्नरों की टोली को ले जाने से मना करना एक ऑटो चालक को महंगा पड़ा। करीब आधा दर्जन किन्नरों ने मिलकर ऑटो चालक की धुनाई कर दी और उसका ऑटो पलटा दिया।
किन्नरों के इस गुट में देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक शबनम मौसी भी शामिल थी। बीच सड़क पर मचे इस बवाल की खबर जब अन्य ऑटो चालकों को लगी, तो उन्होंने घटना का विरोध किया। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब वहां पहुंचे अन्य ऑटो चालकों से भी किन्नर गाली-गलौच और मारपीट का प्रयास करने लगे।

इससे ऑटो चालक भड़क गए और सभी ने मिलकर फिर किन्नरों की जमकर धुनाई। दोनों ओर से लात-घूसे चले और कई लोग घायल हुए। काफी देर बीच सड़क पर यह तमाशा चलता रहा। बाद में मौके पर पुलिस पहुँची और भीड़ को तितर-बितर किया। टीआई अमर वर्मा ने बताया कि ऑटो किराये पर लेने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही हैं।
घटना के दौरान किसी राहगीर ने वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वहीं ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि पूर्व एमएलए शबनम मौसी और उनके साथी किन्नरों का आतंक बढ़ता ही जा हैं। गुंडागर्दी करते हुए शबनम मौसी के साथियों ने ऑटो की हवा निकाल दी थी और ऑटो पलटा दिया था। बक्शीश की आड़ में शहर के कारोबारियों से भी ये किन्नर आए दिन विवाद करते हैं।
उधर पूर्व विधायक शबनम मौसी ने ऑटो चालकों के आरोपों को सिरे से खारिज किया हैं। उनका कहना है कि पुलिस सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर जांच करें। इस विवाद की वजह ऑटो चालक ही हैं। उनके द्वारा सबसे पहले गलत व्यवहार किया।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश
ये भी पढ़े- किन्नर विधायक शबनम मौसी पर बनी थी फिल्म, आशुतोष निभाया किरदार












Click it and Unblock the Notifications